रायपुर। राज्योत्सव-2025 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एयर-शो एवं राज्योत्सव स्थल की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ तय समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
मोदी के दौरे पर करोड़ों फूंकने वाली सरकार गरीबों का इलाज नहीं करवा पा रही
बैठक में मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव डॉ. रवि मित्तल भी उपस्थित रहे। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि राज्योत्सव में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ और आकर्षक अनुभव मिले, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं पर विशेष जोर
कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छता तथा आपातकालीन प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि एयर-शो के दौरान विशेष दर्शक दीर्घा, फायर और मेडिकल टीम तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया दल की व्यवस्था की जाए।
राज्योत्सव स्थल पर VIP एवं मीडिया जोन, मुख्य मंच, पार्किंग स्थल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बैकस्टेज प्रबंधन का भी निरीक्षण किया गया।
मैदान निरीक्षण और समयसीमा के निर्देश
डॉ. सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर मैदान के निर्माण कार्य, प्रकाश व्यवस्था, सजावट और मंच की रूपरेखा का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियाँ तय समयसीमा में पूरी की जाएँ ताकि राज्योत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में रहे अधिकारी उपस्थित
इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



