रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी नवा रायपुर प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सभाकक्ष में अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
‘धोखा’, ‘गद्दार’ और ‘छुरा’… मेनन की पोस्ट से गरमाया रायपुर कांग्रेस का सियासी माहौल
बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल और सुचारू बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन (IAS), जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, पुलिस और जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, मंच, अतिथि स्वागत और मीडिया प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



