बीजापुर। गुरुवार सुबह से गमपुर-पूरंगेल के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी रही। सर्च ऑपरेशन माओवादी गतिविधियों की सूचना के आधार पर चलाया गया था।
यह भी पढ़े :- बिलासपुर में मंदिर विवाद, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने जताई नाराजगी
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी माओवादी ढेर हुआ। उसकी पहचान आयतू पोडियम के रूप में हुई, जो गंगालूर एरिया कमेटी में ACM के पद पर कार्यरत था।
बरामद सामग्री:
1 बीजीएल लॉन्चर
3 सेल, 1 नग सिंगल शॉट, 3 राउंड
वॉकी-टॉकी, टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर
माओवादी वर्दी और अन्य सामग्री
इस ऑपरेशन में डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल थे। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।



