Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंदिर से लौट रही 30 वर्षीय महिला से 7 युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में सभी को गिरफ्तार कर लिया। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़े :- रायपुर में सनसनी – प्रेग्नेंट नाबालिग ने बॉयफ्रेंड की हत्या की
वारदात कैसे हुई
पीड़िता महिला मंदिर परिसर में रहती हैं और दूसरों के घरों में काम कर अपना गुजारा करती हैं। 28-29 सितंबर की रात करीब 1:30-2 बजे के बीच वह मंदिर से लौट रही थी। तभी 3 बाइकों पर सवार 7 युवकों ने उसे घर छोड़ने का बहाना बनाकर बाइक में बैठा लिया और गांव के बाहर सुनसान जगह ले गए। वहां सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
आरोपी सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे
वारदात वाली रात आरोपी युवक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में महिला को अकेला देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई और उन्होंने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर हैवानियत की।
CCTV से खुला मामला
दुर्घटना के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें 3 बाइक पर बैठे 7 युवक स्पष्ट रूप से देखे गए। (Chhattisgarh Crimes News)
गिरफ्तार हुए सभी आरोपी
पुलिस ने तुरंत आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 70(1) और 87 के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी चांपा के वार्ड नंबर 13-14 और घोघरा गांव के निवासी हैं। इनमें शामिल हैं:
प्रदीप मनहर (19)
शिवम बंजारे (19)
कृष्ण खूंटे (19)
अनिल महिलांगे (19)
सूरज टंडन (19)
दीपेश कुमार कुर्रे (19)
शानू मीरझा (19)
सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। (Chhattisgarh Crimes News)



