नई दिल्ली/दुबई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक के दौरान एशिया कप फाइनल के ट्रॉफी विवाद पर बीसीसीआई से माफी मांगी। नकवी चाहते थे कि विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने के बजाय, सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी खुद लेने आएं।
कोबरा 208 बटालियन ने नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, बड़ी साजिश नाकाम
बैठक में BCCI ने लगाया दबाव
- BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने नकवी को बैठक में पूरी तरह घेरा।
- नकवी ने दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर खेद जताया, लेकिन भारतीय कप्तान को ट्रॉफी सौंपने से इनकार किया।
- जब उनसे ट्रॉफी और पदक वापस करने को कहा गया, नकवी ने कहा कि सूर्यकुमार यादव उन्हें दुबई में ACC कार्यालय से ले सकते हैं, लेकिन BCCI ने स्पष्ट इंकार कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय समर्थन
- बैठक में शामिल किसी भी देश ने नकवी के कृत्य का समर्थन नहीं किया।
- मलेशिया, इंडोनेशिया और श्रीलंका ने भारत के रुख का समर्थन किया।
- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि मामले को बाद में मध्यस्थ के साथ सुलझाया जाए, और बैठक को स्थगित कर दिया गया।
नकवी की स्थिति
- नकवी अब 1 अक्टूबर को लाहौर के लिए रवाना होंगे।
- बैठक में नकवी दबाव में नजर आए और BCCI के रुख के सामने बैकफुट पर चले गए।


