दुर्ग: दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की पहल पर भिलाई के कला मंदिर में सांसद-सरपंच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के सरपंचों ने हिस्सा लिया। संवाद का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने योजनाओं की जानकारी देने के साथ समस्याओं के निराकरण को लेकर संवाद किया।
वियो, भिलाई के कला मंदिर में आयोजित सांसद-सरपंच संवाद कार्यक्रम में दुर्ग जिले के करीब 143 सरपंच शामिल हुए। सांसद विजय बघेल ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के मूल सरपंच हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं सरपंचों के माध्यम से ही गांवों तक पहुंचती हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के सरपंचों के साथ सीधे संवाद की पहल की है।साथ ही दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शासकीय विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में योजनाओं से संबंधित प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो सके। पहले चरण में दुर्ग जिले के ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ संवाद की योजना है, जबकि दूसरे चरण में बेमेतरा जिले के सरपंचों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस दौरान सरपंचों की समस्याओं और सुझावों को सुना जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए फीडबैक लेकर संबंधित विभागों और शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।।




