रायपुर: अब ITMS कैमरों, गूगल मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा और ड्रोन कैमरों की मदद से प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी। कहीं जाम लगने या वाहनों की रफ्तार धीमी होने पर कंट्रोल रूम से ग्राउंड टीम और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को अलर्ट किया जाएगा। त्योहारों के दौरान सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों, संकरे रास्तों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़े :- Cyclone Arnab Raipur : चक्रवात के खतरे को लेकर रायपुर प्रशासन अलर्ट, राहत-बचाव दल तैयार; हेल्पलाइन नंबर जारी
रेड पैच दिखते ही मौके पर पहुंचेगी टीम
यातायात कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे ITMS कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। गूगल मैप्स पर दिखने वाले रेड और येलो ट्रैफिक पैच से भी वाहनों के दबाव का पता लगाया जाएगा। किसी मार्ग पर जाम या बॉटलनेक की स्थिति बनने पर कंट्रोल रूम से वायरलेस के जरिए संबंधित सेक्टर प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी जाएगी। संकरे बाजारों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इससे ट्रैफिक की स्थिति देखने और जाम की वजह पहचानने में मदद मिलेगी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित करेगी और जाम खुलवाएगी।
रेड पैच दिखते ही मौके पर पहुंचेगी टीम
यातायात कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे ITMS कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही गूगल मैप्स पर दिखने वाले रेड और येलो ट्रैफिक पैच से भी वाहनों के दबाव का पता लगाया जाएगा। किसी मार्ग पर जाम या बॉटलनेक की स्थिति बनने पर कंट्रोल रूम वायरलेस के जरिए संबंधित सेक्टर प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम को सूचना देगा। संकरे बाजारों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इससे ट्रैफिक की स्थिति देखने और जाम की वजह पहचानने में मदद मिलेगी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित करेगी और रास्ता खुलवाएगी।
नो-पार्किंग में वाहन खड़े किए तो कटेगा चालान
त्योहारों के दौरान नो-पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों की पहचान कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। ऐसे वाहनों पर चालानी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया जाएगा। खराब वाहनों को रास्ते से हटाने के लिए क्रेन और पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात रहेंगे।
जाम में फंसें तो इस नंबर पर करें कॉल
यातायात पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि खरीदारी के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें। दुकानों के सामने या मुख्य सड़क पर वाहन खड़े कर आवागमन बाधित न करें। त्योहारों के दौरान जाम, यातायात संबंधी परेशानी या किसी भी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।स का सहयोग करें।




