जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम पंचायत कुकदा में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर राशि निकाली जा रही है, लेकिन धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण के लिए करीब एक लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य नहीं होने की बात कही है।
ऐसे में सवाल है कि सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद विकास कार्य जमीन पर नजर क्यों नहीं आ रहे हैं? ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम पंचायत कुकदा में 15वें वित्त की राशि से कराए जाने वाले कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में विकास कार्य दिखाए जा रहे हैं, जबकि मौके पर काम नजर नहीं आ रहा है।
बाइट – ग्रामीण
बाइट – ग्रामीण




