मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) एमसीबी जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ खड़गवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा ब्रांड की 100 पाव अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत 53 हजार 500 रुपये बताई गई है। वहीं, आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
बीओ — मामला खड़गवां थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी रमेश कुमार जायसवाल को सूचना मिली थी कि कोरबा जिले के पसान क्षेत्र का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर रतनपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल चला रहे एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश निर्मित गोवा ब्रांड की 100 पाव शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 13 हजार 500 रुपये बताई गई है। वहीं, शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 40 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस तरह कुल 53 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
बाइट — शेष नारायण सिंह, जांच अधिकारी




