रायपुर। जशपुर से दिल की बीमारी का इलाज कराने रायपुर आए आरक्षक देवनारायण सिंह ने बालाजी अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़े :- Shani Gochar 2027: शनि का मेष राशि में गोचर, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क; जानें क्या कहते हैं ज्योतिषीय संकेत
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की है। दो दिन बाद उनकी हार्ट सर्जरी होनी थी, जिसे लेकर वे काफी मानसिक तनाव में थे। हालांकि, उन्होंने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलते ही पंडरी-मोवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों, वहां मौजूद स्टाफ और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।




