दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 पशुओं से भरे आयशर वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में वाहन चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना वाहन में ठूंसकर मध्यप्रदेश के सागर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
यह भी पढ़े :- शराब दुकान के बाहर गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गौसेवकों से सूचना मिली थी कि धमधा की ओर एक आयशर वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को कथित तौर पर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई।
पुलिस को देखते ही तेज की रफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धमधा बस स्टैंड स्थित साहू होटल के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध आयशर वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कथित तौर पर वाहन की रफ्तार बढ़ा दी।
इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान वाहन को हरे रंग की तिरपाल से ढका हुआ पाया गया। तिरपाल हटाकर वाहन की तलाशी लेने पर अंदर बड़ी संख्या में मवेशी मिले।
वाहन में मिले 15 मवेशी
पुलिस के अनुसार वाहन में 3 पड़वा और 12 काले रंग की भैंस, कुल 15 मवेशी पाए गए। पुलिस का आरोप है कि पशुओं को पर्याप्त चारा-पानी के बिना बेहद तंग जगह में परिवहन किया जा रहा था।
मौके पर पुलिस ने वाहन और सभी मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
सागर ले जाने की बात सामने आई
पूछताछ में वाहन चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी शिवशंकर के रूप में हुई। उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति की पहचान परविंद कुमार के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से मध्यप्रदेश के सागर ले जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि पशुओं को सागर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
दुर्ग में मवेशियों से भरा आयशर जब्त! 15 पशुओं को ठूंसकर सागर ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार
दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 पशुओं से भरे आयशर वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में वाहन चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना वाहन में ठूंसकर मध्यप्रदेश के सागर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक गौसेवकों से सूचना मिली थी कि धमधा की ओर एक आयशर वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को कथित तौर पर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई।
पुलिस को देखते ही तेज की रफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धमधा बस स्टैंड स्थित साहू होटल के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध आयशर वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कथित तौर पर वाहन की रफ्तार बढ़ा दी।
इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान वाहन को हरे रंग की तिरपाल से ढका हुआ पाया गया। तिरपाल हटाकर वाहन की तलाशी लेने पर अंदर बड़ी संख्या में मवेशी मिले।
वाहन में मिले 15 मवेशी
पुलिस के अनुसार वाहन में 3 पड़वा और 12 काले रंग की भैंस, कुल 15 मवेशी पाए गए। पुलिस का आरोप है कि पशुओं को पर्याप्त चारा-पानी के बिना बेहद तंग जगह में परिवहन किया जा रहा था।
मौके पर पुलिस ने वाहन और सभी मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
सागर ले जाने की बात सामने आई
पूछताछ में वाहन चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी शिवशंकर के रूप में हुई। उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति की पहचान परविंद कुमार के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से मध्यप्रदेश के सागर ले जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि पशुओं को सागर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
मामले में धमधा थाना पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
पशुओं को पशु चिकित्सालय भेजा गया
कार्रवाई के बाद बरामद सभी 15 मवेशियों को सुरक्षित देखरेख और स्वास्थ्य जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उनके परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और उपलब्ध दस्तावेजों एवं पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।




