रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नया आदेश जारी किया है। आदेश के तहत दो अवर सचिव स्तर के अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़े :- डॉक्टर पति ने नशे की गोलियां देकर पत्नी का न्यूड वीडियो बनाया: पीड़िता बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, फिर…
जारी आदेश के अनुसार, सोनमचंद साहू, जो अब तक चिकित्सा शिक्षा विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ थे, उन्हें वहां से स्थानांतरित कर गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

वहीं पूर्ण लाल साहू, जो गृह विभाग में अवर सचिव के रूप में कार्यरत थे, उनका तबादला करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के साथ ही दोनों अधिकारियों के नए कार्यभार में ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन ने तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू कर दिया है।



