ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व और कुछ निश्चित नियम बताए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और व्रत करने से साढ़ेसाती व ढैय्या जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है।
यह भी पढ़े :- राहुल गांधी के नाम पर विधानसभा में बवाल, सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस के बाद कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित
हालांकि, ज्योतिषविदों के अनुसार शनिवार के दिन पूजा-पाठ के जितने लाभ हैं, वहीं कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही भी है। ऐसा न करने पर व्यक्ति को शनि देव के कोप का भागी बनना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन प्रमुख कार्यों से बचना चाहिए:
बाल, दाढ़ी और नाखून काटना: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन बाल या नाखून काटना अथवा कटवाना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और शनि दोष की आशंका प्रबल होती है।
लोहे की वस्तुओं की खरीदारी: लोहे का सीधा संबंध शनि देव से माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन लोहा या उससे बनी कोई भी वस्तु खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन लोहा घर लाने से पारिवारिक कलह और रिश्तों में कड़वाहट पैदा होती है।
नमक खरीदना: शनिवार को नमक की खरीदारी को भी वर्जित माना गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नमक खरीदने से व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
मांसाहार और मदिरा का सेवन: तामसिक भोजन को शनि देव की नाराजगी का बड़ा कारण माना जाता है। शनिवार के दिन भूलकर भी मांस, मछली या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इस नियम का उल्लंघन करने वालों को शनि देव के कड़े दंड का सामना करना पड़ सकता है।
इन दिशाओं में यात्रा से बचें: दिशाशूल के नियमों के अनुसार, शनिवार के दिन पूर्व और उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। इस दिन इन दिशाओं में यात्रा करना विघ्न-बाधाओं को निमंत्रण देता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. raipurnewsnetwork इसकी पुष्टि नहीं करता है।



