बिलासपुर। NEET Examination NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए South East Central Railway दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। परीक्षा के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन, हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार और कई ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।
कोरबा-दुर्ग के बीच चलेंगी स्पेशल मेमू ट्रेनें
रेलवे प्रशासन के अनुसार 20 और 21 जून को Korba कोरबा से Durg दुर्ग और दुर्ग से कोरबा के बीच विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें चांपा, जांजगीर-नैला, अकलतरा, Bilaspur बिलासपुर, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, Raipur रायपुर और भिलाई पावर हाउस सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।
छिंदवाड़ा-इतवारी के बीच भी विशेष ट्रेन
21 जून को Chhindwara छिंदवाड़ा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के लिए विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। इससे मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
हसदेव एक्सप्रेस का दुर्ग तक अस्थायी विस्तार
परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए 21 जून को Hasdeo Express हसदेव एक्सप्रेस (18250) कोरबा-रायपुर के बजाय दुर्ग तक संचालित की जाएगी। वहीं 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग से प्रारंभ होकर कोरबा तक चलेगी।
कई ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
यात्रियों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए हसदेव एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में 2 से 7 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी (जनरल) कोच जोड़े जाएंगे।
रेलवे की परीक्षार्थियों से अपील
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने NEET-2026 अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से इन विशेष रेल सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट Indian Railways पर जरूर जांच लें। (NEET-2026 )