नई दिल्ली, 14 मई। Red Fort Blast Case 2025 : देश की राजधानी नई दिल्ली में हुए चर्चित लाल किला धमाका मामला 2025 मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ा कदम उठाते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 10 नवंबर 2025 को हुए इस धमाके से देशभर में हड़कंप मच गया था। अब NIA ने अपनी विस्तृत जांच के बाद 10 आरोपियों को इस आतंकी साजिश में शामिल बताते हुए उनके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
देश की सुरक्षा पर बड़ा हमला
एजेंसी का दावा है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से राजधानी में दहशत फैलाने की साजिश रची थी। जांच एजेंसी के अनुसार मामले में जुटाए गए तकनीकी साक्ष्य, डिजिटल डेटा, संदिग्ध गतिविधियों और पूछताछ के आधार पर यह चार्जशीट तैयार की गई है।
सूत्रों के मुताबिक जांच अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं। इस केस को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला माना जा रहा है, क्योंकि लाल किला देश की ऐतिहासिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण धरोहरों में शामिल है। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल आरोपियों के नेटवर्क, फंडिंग और संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी गहराई से जांच कर रही हैं। मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी भी बढ़ा दी गई है।



