रायपुर/छत्तीसगढ़. वृन्दावन धाम के श्री कौशिक जी महाराज का एक दिवसीय प्रवास राजधानी रायपुर में 14 मई को है। कार्यक्रम के संयोजक अजय भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि परम गौभक्त एवं पुराण मर्मज्ञ पूज्य श्री आचार्य जी के एक दिवसीय इस प्रवास पर भक्ति,सेवा और समर्पण की अद्भुत कथा “केवट चरित्र” जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर, रायपुर में आचार्य मुख से आयोजित की गई है।
यह भी पढ़े :- NEET UG 2026 Cancelled : नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की जांच अब CBI करेगी
कथा आयोजन का समय सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रखा गया है तथा इसका आयोजन सुरभि जन जागरण सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।

संयोजक अजय भगत ने राजधानी के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हुए बताया कि श्रीराम एवं केवट की अमर भक्ति दिव्य कथा का आंनद सभी अपने परिजनों और इष्टमित्रों के साथ कर सकते हैं।




