राजनांदगांव। जिले की मोहारा पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कोटरीछापर रोड स्थित मुढ़िया नाले के किनारे डंप की गई 9 पेटी अवैध शराब जब्त कर ली। जब्त की गई शराब मध्य प्रदेश में बनी बताई जा रही है, जिसे अवैध रूप से बेचने के लिए नाले के पास छिपाकर रखा गया था।
पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटा कट्टी अपने साथियों के साथ नाले के पास बड़ी मात्रा में शराब का डंपिंग कर अवैध व्यापार चला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की। मौके पर पहुंचते ही कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
देवव्रत वर्मा
चुम्मन सिन्हा
महेंद्र वर्मा
मुख्य आरोपी नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटा कट्टी पुलिस की मौजूदगी में मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।
पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।



