Onion In Summer Benefits And Use : अप्रैल-मई की भीषण गर्मी में बढ़ते तापमान के कारण लोगों के लिए दिन के समय घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। इस मौसम में लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में खानपान और दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव अपनाकर खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी से बचाव के लिए प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में प्याज की तासीर ठंडी बताई गई है, वहीं डॉक्टर भी मानते हैं कि नियमित रूप से प्याज खाने से लू लगने का खतरा कम हो सकता है।
लाल प्याज है ज्यादा फायदेमंद
गर्मी के मौसम में खासतौर पर लाल प्याज का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है और कच्चा खाने पर शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। पारंपरिक रूप से भी गर्मी से बचाव के लिए लोग लाल प्याज का इस्तेमाल करते रहे हैं।
लाल प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसमें एंटी-हिस्टामाइन गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद वोलाटाइल ऑयल शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
प्याज खाने के प्रमुख फायदे
प्याज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें पोटेशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर का पीएच स्तर संतुलित रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा प्याज में विटामिन C, सल्फर फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।
कैसे करें सेवन
गर्मी से बचाव के लिए प्याज को सलाद के रूप में कच्चा खाना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसे लंच और डिनर के साथ शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सैंडविच या चटनी के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है।
लू लगने पर भी उपयोगी
दि कोई व्यक्ति प्याज खाना पसंद नहीं करता, तो वह इसका रस भी इस्तेमाल कर सकता है। प्याज का रस पानी में मिलाकर पीने से शरीर को राहत मिलती है। पारंपरिक उपायों के अनुसार, लू लगने पर प्याज का रस या कटा प्याज माथे, छाती और कान के पीछे लगाने से भी आराम मिल सकता है। (Onion In Summer Benefits And Use)
हालांकि, किसी भी गंभीर स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। (
Onion In Summer Benefits And Use)



