गरियाबंद, 17 अप्रैल। Gas Cylinder Shortage : जिले में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। जिला मुख्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उपभोक्ताओं की लंबी कतारें और सिलेंडर के लिए मारा-मारी जैसे हालात नजर आ रहे हैं।
गरियाबंद जिला मुख्यालय में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर गंभीर अव्यवस्था सामने आई है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग घंटों से कतार में खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई जगहों पर मारा-मारी और अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते-करते परेशान हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई नियमित नहीं हो रही, जिसके चलते यह संकट गहराता जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग धक्का-मुक्की करते हुए सिलेंडर पाने की कोशिश कर रहे हैं, जो व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल प्रशासन या गैस एजेंसी (Gas Cylinder Shortage) की ओर से इस मामले में कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।



