रायपुर। विष्णुदेव साय ने सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सम्राट चौधरी का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें एक सक्षम नेतृत्वकर्ता बनाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

साय ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चौधरी का संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक समझ बिहार के विकास कार्यों को गति देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी।
इधर, सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फैसला आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि इससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा बिहार में स्थिर और मजबूत नेतृत्व स्थापित होगा।



