रायपुर। मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए रेलवे पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी के साथ उनके बैग की बारीकी से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े :- जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर सियासत तेज: कांग्रेस ने मंत्री राजवाड़े पर उठाए सवाल
जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में ट्रेन के माध्यम से नशे की तस्करी के कई मामले सामने आए थे, जिसके बाद रेलवे पुलिस सतर्क हो गई है। पिछले कुछ दिनों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तस्कर लगातार नए-नए तरीकों से नशे की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे देखते हुए जांच अभियान को और सख्त किया गया है।

इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।



