रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर अजय अग्रवाल (34) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना दोपहर करीब 2 बजे रावतपुरा फेस 02 स्थित सांई मंदिर के पास हुई। जानकारी के अनुसार मृतक अजय अग्रवाल का आरोपी डोमेश्वर देवांगन से निर्माण कार्य का संबंध था।
यह भी पढ़े :- रामनवमी पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- भगवान राम की पूजा करें, सद्बुद्धि मांगें
दोनों के बीच 50,000 रुपये के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी पैसे की मांग पूरी न होने पर मृतक का पीछा कर उसके बाहर निकलते ही चाकू से पेट में वार कर दिया। अजय अग्रवाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने घटना के 2 घंटे के भीतर डोमेश्वर देवांगन (18) को शीतल तालाब के पास गली नंबर 3, चांगोरभाठा, डी.डी.नगर रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना स्वीकार की।
आरोपी को हिरासत में लेकर थाना टिकरापारा में हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
आरोपी का विवरण:
नाम: डोमेश्वर देवांगन
पिता का नाम: हेमलाल देवांगन
उम्र: 18 वर्ष
पता: शीतल तालाब के पास, गली नंबर 3, चांगोरभाठा, थाना डी.डी.नगर, रायपुर



