रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Indian Premier League (IPL) 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस सरकार ने गोठानों को शराब तस्करी का अड्डा बना रखा था : उज्ज्वल दीपक
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10 मई 2026 को Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Mumbai Indians (MI) के बीच मुकाबला होगा। वहीं 13 मई को Royal Challengers Bengaluru (RCB) का सामना Kolkata Knight Riders (KKR) से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
Board of Control for Cricket in India (BCCI) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार रायपुर में इन बड़े मुकाबलों के आयोजन से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मैच देखने का मौका मिलेगा। RCB, MI और KKR जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे फैंस में खासा उत्साह है।
इधर, स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मैचों का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।
देखिये IPL का पूरा शेड्यूल–





