जगदलपुर। जगदलपुर के सेंट्रल जेल से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े :- रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 25 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस ने कैदी की तलाश शुरू कर दी है। जेल परिसर और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार कैदी का सुराग मिल सके।
शलभ सिन्हा, बस्तर SP ने कैदी के फरार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार देर शाम की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल फरार कैदी की पहचान और वह किस मामले में जेल में बंद था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रहे हैं।



