सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे की जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :- महादेव सट्टा: दुबई से दिल्ली तक रायपुर ईडी की बड़ी कार्यवाही-सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच
जानकारी के अनुसार, यह घटना जयपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान उसका बच्चा लगातार रो रहा था। बच्चे के रोने से गुस्साई मां ने आपा खो दिया और मासूम को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप
घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत और आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मानसिक स्थिति पर उठे सवाल
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।



