रायपुर। राजधानी रायपुर में होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अशांति देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्याओं और चाकूबाजी जैसी वारदातों को अंजाम देने से पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ये घटनाएं आरंग, खरोरा, बरबंदा और तिल्दा में हुईं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है, कि रायपुर ग्रामीण पुलिस ने एक दिन पहले ही फ्लैग मार्च निकाला था, ताकि होली के दौरान शांति बनी रहे। लेकिन हिंसक घटनाओं से पुलिस के दावों की पूरी पोल खोल दी। रायपुर ग्रामीण पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
इनकी हुई हत्या
आरंग: नीरज लोधी की नृशंस हत्या
आरंग में साहू पारा के दिन होली की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब कुछ हुड़दंगी युवकों ने 18 वर्षीय नीरज लोधी की चाकू से हत्या कर दी। नीरज अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के दौरान दो दोस्त किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्राथमिक जांच में पाया गया कि नीरज के शरीर पर तीन गहरे चाकू के निशान और सिर पर गंभीर चोटें थीं। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने भारी बल तैनात किया और आरोपी अब अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस संदिग्धों के घरों पर दबिश और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
खरोरा: मोहित निषाद की हत्या
खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में 18 वर्षीय मोहित निषाद की हत्या कर दी गई। हमलावर युवक फरार हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया है।
बरबंदा: पुरानी रंजिश में दिनेश विश्वकर्मा की हत्या
बरबंदा में दिनेश विश्वकर्मा की हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तिल्दा: चाकूबाजी, पीड़ित अस्पताल में भर्ती
तिल्दा इलाके में होली के दौरान हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।



