रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 23 जनवरी को पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किया। राजधानी में बढ़ते अपराध पर लगाम लगने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई। उड़ीसा के भुनेश्वर और मध्य प्रदेश के इंदौर में लागू पुलिस कमिश्नर प्रणाली की समीक्षा करके रायपुर शहर में इसे लगू किया गया।
रायपुर शहर में लागू कमिश्नर प्रणाली के बाद मुख्यमंत्री विष्णु सहाय आज पहली बार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही प्रदेश कानून चर्चा भी की जाएगी। शहरों में लागू व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया। और बढ़ते घटनाओं पर कैसे अंकुश लगाया जाए इस विषय के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
मुख्यमंत्री क्यों हैं? नाराज
सूत्रों से मिली जानकरी के प्रदेश मे बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। हाल ही में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री साय शासन प्रशासन से नाराज दिखाई दे रहे है। मुख्यमंत्री लगातार घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दे रहे हैं उसके बाद भी चाकूबाजी की घटना, लूट की घटना साथ ही अन्य घटनाओं में कमी नहीं देखी जा रही है जिसके वजह से मुख्यमंत्री साय अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों फटकर लगते हुए अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री मंत्री की समीक्षा बैठक
रायपुर शहर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के कमिश्नर आयुक्त साथ ही सहायक कमिश्नर आयुक्त के साथ समीक्षा करेंगे। साथ ही राजधानी में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को कैसे व्यवस्थित किया जाए उसके पास चर्चा की जाएग। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ गृहमंत्री विजय शर्मा साथ ही प्रदेश के तमाम DG इस समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश व्यवस्था में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिशा निर्देश देते हुए नज़र आयेंगे।



