रायपुर। शाहिद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर में आज शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड का महामुकाबला देखा जाएगा। भारत में नागपुर में हुए पहले T20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर तीन मैचों के सीरीज में 1- 0 से बढ़त बनाए हुए है। आज होने वाले दूसरे मुकाबले में सूर्य कुमार यादव की टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि हाल ही में हो गए वनडे सीरीज में 2- 0 से हार का सामना भी करना पड़ा। T20 जैसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस शानदार रहा है पिछले कुछ सीरीज में भारत सीरीज अपने नाम करते आ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी
यह पहली बार नहीं है की दवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा हो। इससे पहले भी कई T20 मैच इस मैदान पर खेला जा चुका है। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में खास उत्साह बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचेंगे क्रिकेट प्रेमी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इंडियन टीम रायपुर में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।
मैच को लेकर तैयारी
आज होने वाले मैच को लेकर शासन प्रशासन अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर चुकी है खास करके लोगों को और सुविधा न हो इसके लिए पहले से ही रोड मैप तैयार कर दिया गया है। स्टेडियम के आसपास भारी वाहनों को दोपहर 12:00 बजे से रात 1:00 बजे तक पूर्ण रूप से प्रबंध कर दिया गया है साथ ही क्रिकेट देखने आए प्रेमियों के लिए स्टेडियम के आसपास पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है दर्शकों को किसी भी प्रकार का सुविधा न हो



