दुर्ग, 22 जनवरी 2026 – दुर्ग पुलिस ने मोबाइल व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7 मोबाइल फोन और 23,000 रुपए नगद जब्त किए। सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेजा गया।
पहली कार्रवाई
20 जनवरी को थाना भिलाई नगर क्षेत्र के सिविक सेंटर भिलाई में सूचना मिली कि मुन्ना जूस कार्नर के पास लोग व्हाट्सऐप के माध्यम से जुआ-सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर नरेश देवांगन (44) और चिण्टू कुमार (37) को गिरफ्तार किया। तलाशी में इनके कब्जे से 8,000 रुपए और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
दूसरी कार्रवाई
इसी तरह सेक्टर-06 सी मार्केट भिलाई में जुआ-सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस ने कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू (56), भीष्म कुमार देवांगन (48), दीपक कुमार, गिरधर रेड्डी और संजय सेनापति को पकड़ा। तलाशी में इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 15,000 रुपए नगद और सट्टा नंबरों की कॉपी बरामद हुई।



