Raipur Fire News: रायपुर शहर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आग मुख्य रूप से कार्यालय के डॉक्यूमेंट स्टोर रूम में लगी, जहां रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें और रिकॉर्ड पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।
यह भी पढ़े :- सोना खरीदने का सही समय या अभी और गिरेगी कीमत? जानें आज का ताजा भाव!
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें और धुआं इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टोर रूम में रखे गए कई अहम दस्तावेज़ पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, जिन्हें दोबारा प्राप्त करना मुश्किल बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और एहतियातन तत्काल आसपास की बिजली सप्लाई बंद कराई गई, ताकि आग और न फैल सके। (Raipur Fire News)
प्रशासन का कहना है कि इस घटना से शिक्षा विभाग के कामकाज पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि कई आवश्यक रिकॉर्ड अब उपलब्ध नहीं हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। (Raipur Fire News)



