बिलासपुर। मोपका स्थित बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही सब स्टेशन से घना काला धुआं उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया।
यह भी पढ़े :- ‘बंदर’ टिप्पणी से सियासी तूफान! साहू समाज बोला- माफी नहीं तो उग्र आंदोलन
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश में जुट गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
खबर अच्छी यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि एहतियातन आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित कर दी गई है।
मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं और फायर ब्रिगेड की टीम आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।



