सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। CRPF और जिला सुकमा पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है।
यह भी पढ़े – CG News: गरियाबंद में बनेगा भव्य इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत
हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से 8 राइफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी फैक्ट्री से जब्त की गई है।
सुरक्षाबलों का कहना है कि यह फैक्ट्री नक्सलियों द्वारा स्थानीय स्तर पर हथियार बनाने और उनकी मरम्मत के लिए उपयोग की जा रही थी।
नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका
पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ तेज और प्रभावी कार्रवाई की है। कई बड़े नक्सली मारे गए हैं और हथियारों के बड़े जखीरे भी बरामद किए गए हैं। इस ताजा कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के लिए गंभीर झटका माना जा रहा है।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
कार्रवाई के बाद इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी नक्सली की मौजूदगी को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर हैं।



