रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे स्टेशन के बाहर गंज थाना पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16.56 ग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।
यह भी पढ़े :- शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को झटका, गिरफ्तारी चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक रेलवे स्टेशन के बाहर कोकीन खपाने की फिराक में घूम रहा था, तभी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
Raipur News: पुलिस को आशंका है कि यह कोकीन नए साल के जश्न के दौरान सप्लाई किए जाने के लिए लाई गई थी। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली खेप कहां से लाई गई, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या यह किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा मामला है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।



