कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने मोबाइल को लेकर पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े :- लोकसभा में विरोध के बीच ‘जी-राम-जी’ विधेयक पारित, विपक्ष ने सदन में फाड़े कागज़
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज सुबह घर में कोई नहीं होने के दौरान नाबालिग ने यह कदम उठाया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस अब आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित तथ्यों को दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



