रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित होने पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विपक्षी सदस्यों के आचरण की निंदा करते हुए इसे सदन की मर्यादा के खिलाफ बताया।
यह भी पढ़े :- CG Liquor Scam : ईडी ने सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट में पेश, 3,200 करोड़ मामले में रिमांड की मांग
स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के सीने पर पोस्टर लगाकर सदन में आने पर सत्तापक्ष द्वारा आपत्ति जताई गई थी। इसके बावजूद लोकहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के दौरान सदन की कार्यवाही को बाधित करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य सदन की कार्यप्रणाली और नियमों से भली-भांति परिचित हैं, इसके बावजूद इस तरह का व्यवहार अमर्यादित है।
स्पीकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह आगे इस मामले को सदस्यों के विवेक पर छोड़ते हैं, लेकिन सदन की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।



