बिलासपुर : रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेल पुलिस ने 15 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान जबलपुर निवासी संजय मेहरा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े :- मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल; हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
जानकारी के अनुसार, संजय मेहरा ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लेकर जबलपुर जाने की फिराक में था। इसी दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जब संजय जबलपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रेन बदल रहा था, तभी प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 के पास रेलवे पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 15 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रेलवे पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। रेलवे स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के मामले का खुलासा हुआ है। इस कार्यवाही के बाद सवाल सवाल ये उठा रहे है कि क्या ट्रेन के माध्यम से अब नशे का कारोबार किया जा रहा है?




