जांजगीर-चांपा। पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी चिचोली गांव में हसदेव नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से पिकनिक मनाने के लिए यहां पहुंचे थे। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :- बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, रायपुर-जगदलपुर में भी असर; 5-डे बैंकिंग की मांग
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक हसदेव नदी में तैर रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच बने गहरे भंवर में फंस गए और पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी देवरी के कोटवार को दी, जिसके बाद पंतोरा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी नगर सेना की बचाव टीम को दी। रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल पुलिस और बचाव दल की मौजूदगी में नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।




