बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा में जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत के चलते इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े :- Lakshmi Narayan Rajyog 2026: 26 सितंबर को बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को होगा धन लाभ
जानकारी के मुताबिक गौरव चंद्राकर (10) रात में सोने के लिए अपने बिस्तर पर गया था। इसी दौरान बिस्तर में मौजूद जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
गंभीर हालत में गौरव को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




