भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी यानी 14 सितंबर 2026, सोमवार को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, ऋद्धि-सिद्धि और शुभता का कारक माना जाता है।
यह भी पढ़े :- भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने के बाद सामने आया मामला; 5 भैंस बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
गणेश चतुर्थी के दौरान बनने वाली ग्रहों की विशेष स्थिति और शुभ योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान पांच राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलने के योग हैं।
मेष राशि : अटके काम होंगे पूरे
गणेश जी की कृपा से लंबे समय से अटके कार्यों में गति आ सकती है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ पदोन्नति के योग बन सकते हैं। कारोबारियों को नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के भी योग हैं।
मिथुन राशि : आय के नए स्रोत बनेंगे
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और कार्यक्षेत्र में इसका लाभ मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। निवेश या पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।
कन्या राशि : मान-सम्मान में बढ़ोतरी
गणेश चतुर्थी के दौरान बनने वाले शुभ योग कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा या नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
तुला राशि : वाहन-प्रॉपर्टी के योग
तुला राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। कारोबार में बड़ी पार्टनरशिप या महत्वपूर्ण डील फाइनल होने से भविष्य में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
मकर राशि : आर्थिक परेशानियों से राहत
मकर राशि के जातकों को लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि और नए अवसरों के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलने से कई अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है।
गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय
गणेश जी की कृपा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश को 21 दूर्वा और मोदक या बेसन के लड्डू का भोग लगाने की मान्यता है। पूजा के दौरान ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना भी शुभ माना जाता है।
नोट: यह ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। राशिफल और उपायों को लेकर अलग-अलग ज्योतिषीय मत हो सकते हैं।




