बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला भरुहिबांस के प्रभारी प्रधान पाठक को महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :- आक्रोश का विस्फोट: शराब दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरे महिला-बच्चे, गेट तोड़ा
जिला कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने यह कड़ा कदम उठाया है।
कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच टीम ने की पुष्टि
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय में पदस्थ दो महिला शिक्षिकाओं ने प्रभारी प्रधान पाठक पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) समग्र शिक्षा को जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में महिला शिक्षिकाओं के आरोपों की पुष्टि हुई।

कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: शिक्षा विभाग
जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के तुरंत बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने दोषी प्रभारी प्रधान पाठक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार पर भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।



