पंकज विश्वकर्मा/समाचार संपादक
रायपुर, 21 जून। Congress Training Camp : आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। एक तरफ जहां पूरा देश और दुनिया योग के रंग में रंगे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सियासी पारा आज अपने चरम पर पहुंच गया। आज की दो तस्वीरें बेहद खास रहीं- अलसुबह कोलकाता की ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों लोगों के साथ योग करते और आम जनता के बीच जाकर उनकी मुद्राएं सुधारते दिखे। तो वहीं दूसरी तरफ, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां उनका यह दौरा संगठन की मजबूती से ज्यादा तीखे विवादों और सियासी जुबानी जंग के लिए चर्चा में आ गया।
आखिर अभनपुर के उस ‘गोपनीय’ मंगल भवन में क्या हुआ? राहुल गांधी ने मीडिया से दूरी क्यों बनाई? और बीजेपी ने क्यों कहा कि राहुल ‘भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग’ देने आए हैं? इस स्पेशल रिपोर्ट में देखिए पल-पल की इनसाइड स्टोरी!
राहुल का सीक्रेट कैंप या कांग्रेस का रीबूट प्लान?
राहुल गांधी रायपुर जिले के अभनपुर के मंगल भवन में आयोजित 10 दिवसीय आवासीय ‘संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब चार घंटे का वक्त बिताया। इस बेहद गोपनीय शिविर में प्रदेश भर से आए 41 शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ राहुल ने सीधा संवाद किया। मुद्दा था- आगामी चुनावी रणनीति, बूथ मैनेजमेंट और संगठन विस्तार। लेकिन, राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कद्दावर नेता धनेंद्र साहू इसी अभनपुर सीट से चुनाव हार गए थे। ऐसे में राहुल का यहां आना कई मायनों में अहम है।
रायपुर के अभनपुर विधानसभा में कांग्रेस के इस गोपनीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी से BJP ने सीधे पूछा कि ‘भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आए हैं क्या।’ वैसे आपको बता दें की पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मघ्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू यहां से चुनाव हार गए थे। आइये सबसे पहले सुनिये उन्होंने राहुल गांधी के इस दौरे पर क्या कहा क्या कहा-
राहुल गांधी रायपुर जिले के अभनपुर में मंगल भवन में आयोजित 10 दिवसीय आवासीय पार्टी प्रशिक्षण शिविर में लगभग चार घंटे बिताये, संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में वे आगामी राज्य की राजनैतिक रणनीति तैयार करने के लिए जिला और शहर अध्यक्षों के साथ सीधे संवाद करे है। अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर जो की पूरी तरह गोपनीय था, उसमें प्रदेश भर से आये संगठन के 41 शहर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक और सीधा संवाद किया।
फुलोदेवी नेताम का बयान और मीडिया से रहस्यमयी दूरी
करीब चार घंटे के कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ मैनेजमेंट और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। हालांकि पूरे कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था। हालांकि पूरे दौरे के दौरान राहुल गांधी ने मिडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी, कारण समझ से परे है क्योंकि आज पूरे देश में उनकी बात आमजनता के साथ साथ देश भर के कांग्रेस पार्टी के ज़मीनी कार्यकर्ता ज़रूर सुनते की छत्तीसगढ़ में ज़मीनी स्तर के आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने अपनी क्या क्या बातें रखीं। खैर इस प्रशिक्षण शिविर पर छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और लोकसभा एवं राज्यसभा की विभिन्न कमेटियों की सदस्य रहीं फुलोदेवी नेताम ने क्या कहा आप भी देखिए-
टपरी पर ‘चाय-बिस्किट’ डिप्लोमेसी और देवेंद्र यादव का दावा
प्रशिक्षण शिविर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए राहुल गांधी ने एक टपरी में बैठ कर चाय पी और दीपक बैज को बिस्किट खिलाया इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रशिक्षण के बाद राहुल गांधी ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ 40 मिनट तक मुलाकात और बात चीत की इसके साथ ही 70 अलग अलग लोगो का डेलीनेशन भी राहुल गांधी से मिला जिसमे प्रदेश कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी शामिल थे। इस पूरे मामले में विधायक देवेंद्र यादव ने रायपुर न्यूज नेटवर्क और RNN 24 से बातचीत में क्या कहा आप भी सुनिए-
राहुल गांधी का पूरा दौरा विवादों से घिरा भी नज़र आ रहा था। उनके आने से पहले ही राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई थी। जो ज़ुबानी जंग कम और जूतम-पैजर ज्यादा नज़र आ रही थी।
जुबानी जंग या जूतम-पैजार? पुरंदर मिश्रा बनाम विकास उपाध्याय
जहा भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा तंज कसते हुए निशाना साधा था कि छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है भगवान राम के अस्तित्व को राहुल गांधी ने कभी स्वीकार नहीं किया। राहुल गांधी कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में क्या सिखाने आ रहे हैं ? क्या वो भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आ रहे हैं या फिर आलू से सोना निकालने सीखने आ रहे हैं ? आइये सुनिये उन्होंने क्या कहा-
इस पूरे मामले में कांग्रेस के नेता विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए उससे तीखा तंज कस दिया उन्होंने कहा मिश्रा एक्सीडेंटल विधायक हैं मिश्रा अपना राजनैतिक क़द बढ़ाने के लिए इस तरीके के बेतुक बयान देते है। ये बयानबाजी ना सिर्फ़ अनावश्यक हैं बल्कि सुर्खियां बटोरने की नाकामयाबी भी हैं।
कुल मिलाकर भविष्य तय करेगा की राहुल गांधी का यह दौरा और प्रशिक्षण शिविर में सीधा संवाद कांग्रेस को संजीवनी बूटी दे सकेगा या फिर बिखरी हुई कांग्रेस और ज्यादा गुटबाजी की शिकार हो जायेंगी। फिलहाल आप देखिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने इस दौरे और प्रशिक्षण शिविर पर क्या कहा-



