रायपुर। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) के माध्यम से इजराइल में ‘होम बेस्ड केयर गिवर’ के 3,500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग 2 लाख रुपये तक वेतन मिलने के साथ ही रहने, खाने और चिकित्सा बीमा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
यह भी पढ़े :- वरना जीवनभर रहेंगे कंगाल!
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी, जिसे आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतन के अलावा आवास, भोजन एवं मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें 9 दिन का राष्ट्रीय अवकाश, 16 दिन का वार्षिक अवकाश तथा सप्ताह में 6 दिन कार्य करने की व्यवस्था रहेगी।
रोजगार अधिकारियों ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया एनएसडीसी के आधिकारिक माध्यमों पर उपलब्ध है।



