Padmini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों में पद्मिनी एकादशी को बेहद पुण्यदायी माना गया है। इस वर्ष पद्मिनी एकादशी का व्रत आज, बुधवार 27 मई को रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि, शांति और मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़े :- जंगलों में लौह अयस्क की बड़े पैमाने पर तस्करी, 14 चक्का ट्रकों ने खोली पूरी साजिश की पोल
पद्मिनी एकादशी तिथि
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 26 मई को सुबह 5:10 बजे हुई थी, जबकि इसका समापन 27 मई को सुबह 6:21 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर व्रत 27 मई, बुधवार को रखा जा रहा है।



