दुर्ग/भिलाई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-चरोदा स्थित एक फ्लैट में चल रही अवैध हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ किया है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय शांति हाईट्स, चरोदा स्थित एक फ्लैट में अवैध रूप से हुक्का पिलाने और सेवन करने का कार्य किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुरानी भिलाई थाना पुलिस टीम ने फ्लैट नंबर 23 में दबिश दी।

रेड के दौरान मौके पर 6 युवक हुक्का का सेवन करते पाए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (COTPA) की धारा 4(क) और 21(क) के तहत अपराध क्रमांक 244/2026 दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी कौन हैं?
गिरफ्तार आरोपियों में भिलाई और दुर्ग के निवासी शामिल हैं, जिनकी उम्र 23 से 28 वर्ष के बीच है। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
- उज्जवल जैन (23 वर्ष), निवासी जैन मंदिर रोड, भिलाई-3
- हर्ष जैन (26 वर्ष), निवासी जैन मंदिर रोड, सुभाष चौक, भिलाई-3
- रौनक जैन (27 वर्ष), निवासी C2/503 महावीर लेक व्यू, गंजपारा
- हिमांशु वर्मा (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 27, मकान नंबर 36, पाल सायपारा, दुर्ग
- उज्जवल चतुर्वेदी (28 वर्ष), निवासी मकान नंबर 38, सुभाष नगर, दुर्ग
- आयुष सिंह (27 वर्ष), निवासी MIG I/57, हुडको, भिलाई
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



