रायपुर, 17 अप्रैल। OSD Appointment : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलाभ साहू को परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय स्तर पर अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (2013 बैच) के अधिकारी शैलाभ साहू को मंत्री केदार कश्यप का OSD नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, शैलाभ साहू की यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया
नियुक्ति के साथ ही उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके मौजूदा कार्यों के साथ-साथ ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मजबूत प्रशासनिक अनुभव
शैलाभ साहू ने बलौदाबाजार, गरियाबंद और सारंगढ़ जैसे ज़िलों में सेवा करते हुए अपनी प्रशासनिक दक्षता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने संसदीय चुनावों के दौरान मुख्य निर्वाचन कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभालीं, परिवहन विभाग के भीतर IT प्रणालियों को सुदृढ़ किया, और प्रशासनिक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाई।
डिजिटल रिफॉर्म के प्रमुख चेहरे
शैलाभ साहू राज्य में ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस और SPARROW जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे नीति निर्माण और क्रियान्वयन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित (OSD to Minister Kedar Kashyap) हो सके।




