गरियाबंद, 15 अप्रैल। Gariaband Theft : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के चरौदा गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए एक साथ कई घरों को निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव के कम से कम 4 घरों के ताले तोड़कर अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात में करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी होने का अनुमान है।
चोरों का शातिर तरीका
सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताने लगे। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले कई घरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई बाहर न निकल सके। इस चालाकी से चोरों ने आराम से पूरी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके (Gariaband Theft) पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और रात में गश्त तेज करने की मांग की है।



