रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। छोटे बेटिया थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर रूपी को मार गिराया गया। मुठभेड़ स्थल से उसका शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़े :- समुद्री नाकेबंदी लागू : न तो कोई जहाज ईरानी बंदरगाह से निकलेगा, न जाएगा- US सेंट्रल कमांड ने किया ऐलान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान नक्सलियों से आमना-सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में एरिया कमांडर रूपी मारा गया।
मौके से हथियार और सामग्री बरामद
मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में रूपी का शव बरामद किया गया। उसके पास से आधुनिक हथियार और नक्सली सामग्री भी मिली है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
सरेंडर से किया था इंकार
बताया जा रहा है कि राज्य में नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की गई थी। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की, लेकिन रूपी ने सरेंडर करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से सुरक्षाबल उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
अभियान को मिली बड़ी कामयाबी
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि रूपी के मारे जाने से क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा और नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूती मिलेगी।
कांकेर में हुई यह कार्रवाई राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम के लिए अहम मानी जा रही है, जिससे सुरक्षा बलों का मनोबल भी बढ़ा है।



