रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी और महंगी किताबों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे निश्चिंत रहें, सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। यदि किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है और नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित संस्थान पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ डालना स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।



