रायपुर :- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बयान…
छत्तीसगढ़ में रोजगार मेले के आयोजन पर गुरु खुशवंत साहेब ने कहा…
कहा,हमने बताया था कि प्रदेश स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन होगा
इसके तहत हजारों युवाओं को स्वावलंबन की ओर बढ़ने का मौका मिलेगा,
इसके तहत लगातार कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके हैं
रायपुर में इसका आयोजन 29, 30 और 31 जनवरी को हुआ,
जिसमें हजारों युवा भाग लिए, उनका ऑन स्पॉट इंटरव्यू हुआ,
उसमें हजारों बच्चों का सिलेक्शन हुआ, कुछ बच्चे अभी पेंडिंग में है,
वर्तमान में संभाग स्तर पर यह कार्यक्रम चल रहा है,
अभी भिलाई और दुर्ग संभाग में चल रहा है, उसके बाद अन्य संभागों में भी चलेगा,
सिलेक्शन के बाद सभी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों ऑफर लेटर दिया जाएगा,
बीजेपी के नेताओं को असम और बंगाल में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर कहा
भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है,
पार्टी जो जिम्मेदारी देती है उसे निष्ठा पूर्वक निभाने का प्रयास करते हैं,
छत्तीसगढ़ के नेताओं को विभिन्न प्रदेशों की जिम्मेदारियां मिलना सौभाग्य की बात है,
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं, यह भी हमारा सौभाग्य है,
कांग्रेस के नेताओं को विभिन्न प्रदेशों की जिम्मेदारी मिलने पर कहा
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को डुबोने और भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने का काम किया,
प्रदेश और देश की जनता कांग्रेस के बारे में जान चुकी है,
जनता ने विकास पर मोहर लगाने का मन बना लिया है,कांग्रेस पार्टी ने अपना विश्वास खो दिया है,
कांग्रेस का गृह मंत्री को ‘ग्रहण मंत्री बताने पर कहा
गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है,
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है,
राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पहले से बेहतर हुआ है,
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है,
विष्णु देव साय सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।



