रायपुर। नए साल 2026 की शुरुआत Chhattisgarh सरकार के लिए अहम बैठकों के साथ हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 1 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। यह बैठक शासन की प्राथमिकताओं, सुशासन व भावी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़े :- नए साल की नई गाइडलाइन: LPG से लेकर UPI तक, जानें आज से क्या बदल गया
बैठक में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव शामिल होंगे। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संक्षिप्त सूचना के अनुसार,
“मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक विचार-विमर्श आयोजित किया गया है, जिसमें शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने पर चर्चा की जाएगी।”
सूचना में आगे यह भी उल्लेख है कि-
“यह संवाद कार्यक्रम शासन के सुचारु संचालन और लोकहितकारी निर्णयों के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण है। अतः सभी अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।”



